ई-इलाहाबाद उच्च न्यायालय निर्णय पत्रिका का उद्देश्य इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं इसकी लखनऊ खंडपीठ द्वारा दिए गए निर्णयों के अंग्रेजी - हिंदी संस्करणों के लिए अलग-अलग खोज विकल्प उपलब्ध कराना है ताकि इसकी बड़े पैमाने पर जनता, वादकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों, सरकारी विभागों, विधि महाविद्यालयों/ विश्वविद्यालयों और बार एसोसिएशनों तक पहुंच हो सके।
इसमें उत्तर प्रदेश राज्य से उत्पन्न वादों में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के प्रतिवेद्य/महत्वपूर्ण निर्णय भी सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त सामयिक अंतिम आदेश/ निर्णय का अनुवाद भी उपलब्ध कराना है।
सुविधा हेतु, अद्यतन विधि के साथ अन्य अधिनियमों का अनुवाद भी पत्रिका मे उपलब्ध रहेगा।
सॉफ़्टवेयर
ई-इलाहाबाद उच्च न्यायालय निर्णय पत्रिका एप्लीकेशन, उच्च न्यायालय के कंप्यूटर अनुभाग द्वारा विकसित किया गया है, जिसमें विकास एवं नियमित सुधार शामिल है ताकि एप्लीकेशन की सुचारू कार्यक्षमता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
सामग्री प्रबंधन
ई-इलाहाबाद उच्च न्यायालय निर्णय पत्रिका का हिंदी संस्करण, इलाहाबाद उच्च न्यायालय और उसकी लखनऊ खंडपीठ के सुवास प्रकोष्ठ द्वारा ए.आई. अनुवाद तकनीक के उपयोग से प्रदान किया गया है।